दिल्ली के बिड़ला मंदिर की बात है निराली, जन्माष्टमी पर होता है बड़ा उत्सव

By शुभा दुबे | Aug 23, 2019

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख स्थलों में से एक है लक्ष्मी नारायण मंदिर जिसे बिड़ला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर से जुड़ी खास बात यह है कि 1938 में बने इस मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने किया था। उस समय गांधीजी ने कहा था कि इस मंदिर के द्वार सदैव सभी के लिए खुले रहने चाहिए और इसमें जाति अथवा धर्म के नाम पर किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण के यह 5 मंदिर जहां अलग ही अंदाज में मनाई जाती है जन्माष्टमी

इस मंदिर का निर्माण उडियन शैली में किया गया है। बताया जाता है कि इस मंदिर का सबसे पहले 1622 में वीर सिंह देव ने निर्माण करवाया था। बाद में पृथ्वी सिंह ने 1793 में इसका जीर्णोद्धार करवाया। 1938 में भारत के मशहूर औद्योगिक परिवार बिड़ला समूह ने इसका विस्तार कार्य करवाया। तभी से इसे बिड़ला मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस समय जो मंदिर है उसका बाहरी हिस्सा सफेद संगमरमर और लाल बालु पत्थर से बना है। इसे देखते ही मुगल शैली की याद आ जाती है। मंदिर के पिछले भाग में बगीचे और फव्वारे तथा आगे के भाग में तीन और दो मंजिला बरामदे हैं। मुख्य बरामदे में लक्ष्मी नारायण की भव्य मूर्ति स्थापित है। साथ ही मंदिर परिसर में भगवान शिव, गौतम बुद्ध और भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर भी स्थित हैं। इसके अलावा कई कमरों में विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं। मंदिर के पिछले भाग में दो गुफाएं और एक सरोवर भी है।

बताया जाता है कि बनारस के आचार्य विश्वनाथ शास्त्री के नेतृत्व में सौ से ज्यादा मूर्ति कलाकारों ने मंदिर में मूर्तियों और भवनों को नया शिल्प प्रदान किया। मंदिर में जयपुर का मार्बल और कोटा पत्थर का काफी प्रयोग किया गया है। परिसर में मौजूद गीता भवन पूरी तरह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए दिल्ली में कहीं से भी बस या टैक्सी ली जा सकती है और अब तो यहां मेट्रो ट्रेन से भी पहुंचा जा सकता है। निकटवर्ती मेट्रो स्टेशन आर.के. आश्रम मार्ग है। यहां आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए पार्किंग की भी अच्छी व्यवस्था है।

इसे भी पढ़ें: अद्भुत एवं अलौकिक व्यक्तित्व के धनी थे भगवान श्रीकृष्ण

दिल्ली के अलावा अन्य लक्ष्मी नारायण मंदिर जिन्हें बिड़ला मंदिर के नाम से जाना जाता है, वह आंध्र प्रदेश के हैदराबाद, राजस्थान के जयपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर प्रदेश के मथुरा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र, मध्य प्रदेश के भोपाल, बिहार के पटना, उत्तर प्रदेश के वाराणसी, महाराष्ट्र के उल्हासनगर और अकोला शहर में स्थित हैं।

-शुभा दुबे

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला