RML अस्पताल में भर्ती हुए दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा, गुरुवार को यमुना में लगाई थी डुबकी

By अंकित सिंह | Oct 26, 2024

यमुना नदी के अत्यधिक प्रदूषित पानी में डुबकी लगाने के करीब दो दिन बाद, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को सांस लेने में कठिनाई और त्वचा पर चकत्ते की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सचदेवा को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले, आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें तीन दिनों की दवा दी थी। भाजपा नेता ने गुरुवार को यमुना के प्रदूषित पानी में डुबकी लगाई और 2025 तक इसे साफ करने के अपने वादे को पूरा करने में विफलता के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में लगाई डुबकी, आतिशी और अरविंद केजरीवाल को दी बड़ी चुनौती

सचदेवा ने कहा कि जब रातों-रात शीश महल के टॉयलेट गायब हो जाते हैं तो फिर अरविंद केजरीवाल मां यमुना को कैसे छोड़ेंगे। सत्ता के नशे ने आम आदमी पार्टी को जहां निरंकुश बना दिया वही भ्रष्टाचारी भी बना दिया दिल्ली की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है लेकिन दिल्ली वासियों की चिंता केजरीवाल को नहीं है। 2021 में अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरी जिम्मेदारी है हम यमुना को साफ करेंगे और हम कोई ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहते हैं और 2025 तक यमुना में डुबकी लगाएंगे। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी