Satyendar Jain की गिरफ्तारी पर BJP ने AAP को घेरा, कहा Delhi में 10 साल में नहीं बना एक भी STP

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में एक भी जलमल शोधन संयंत्र (एसटीपी) स्थापित नहीं किया गया और दिल्ली जल बोर्ड के निविदा प्रक्रिया से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी इसका सबूत है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एसटीपी परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार में मंत्री रहे जैन और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय को गिरफ्तार किया है। मल्होत्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘एसटीपी घोटाले और इसके सिलसिले में हुई गिरफ्तारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केजरीवाल सरकार के 10 साल के शासन के दौरान किसी भी नाले पर एक भी एसटीपी क्यों नहीं लगाया गया और इन दस वर्षों में यमुना और अधिक प्रदूषित क्यों हो गई।’’ मल्होत्रा ने कहा कि ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सामने आना चाहिए और अपनी सरकार द्वारा किए गए अपराधों को स्वीकार करना चाहिए।

आप प्रमुख केजरीवाल ने दावा किया कि यह एक ‘‘फर्जी’’ मामला है, ठीक वैसे ही जैसे जैन के खिलाफ पिछला मामला भी ‘‘मनगढ़ंत’’ था। उन्होंने कहा कि ताजा मामला भी आखिर में झूठा साबित होगा।

प्रमुख खबरें

IAF Chief ने की Captain Smit Machhar की तारीफ, Cockpit Attack में दिखाई थी गजब की जांबाजी

Delhi में लैंडफिल से खाली कराई 100 एकड़ जमीन, Rekha Gupta ने नए प्लांट की रखी नींव

Assam NRC से बाहर 19 लाख लोगों को rejection slip अभी नहीं, Supreme Court में केंद्र का जवाब

मच्छर, हाथी, घोड़ा और बिच्छू… Gujarat के इन अजीब Surnames से जुड़ी कहानी सुनकर चौंक जाएंगे!