राहुल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे दिल्ली भाजपा के नेता, कार्यकर्ता हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2018

 नयी दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय के पास राहुल गांधी के खिलाफ प्रर्दशन कर रहे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। इन प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राहुल गांधी राफेल सौदे पर “झूठ” फैला रहे हैं। प्रदर्शनकारी यहां विज्ञान भवन में एकत्रित हुए और कांग्रेस एवं उसके अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस और गांधी फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों के सौदे में कथित “घोटाले” को लेकर मोदी सरकार पर लगातार तीखा हमला बोलते आ रहे हैं। 

तिवारी ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “हम कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठ को उजागर करने के लिए यहां आए हैं जो राफेल सौदे पर लगातार झूठ फैला रहे हैं।” प्रदर्शनकारियों ने अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस के एक बैरीकेड पर उन्हें रोक दिया गया। बाद में उन्हें हिरासत में लेकर संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया। प्रदेश भाजपा के जिलाध्यक्षों ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन पत्र शहर के संबंधित जिला अधिकारियों को सौंपा था।

यह भी पढ़ें: बेहतर शर्तों व बेहतर कीमतों पर की थी राफेल डील, कांग्रेस को यह नहीं भाया

 

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल सौदे को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर देने के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना झूठा प्रचार-प्रसार जारी रखा है जो न सिर्फ प्रधानमंत्री का अपमान है बल्कि देश के सैन्य बलों को हतोत्साहित करने वाला भी है।” सौदे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को इस बात पर कायम रहे कि सौदे में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।

 

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला