Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले भाजपा विधायक, AAP सरकार को भंग करने का किया अनुरोध

By अंकित सिंह | Aug 30, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं। इसके बाद से भाजपा दिल्ली सरकार और उनकी पार्टी आप पर हमलावर है। इन सब के बीच भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और अनुरोध किया कि आप सरकार को भंग कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने हमारी बात ध्यान से सुनी और वह हमारे द्वारा दिए गए ज्ञापन पर संज्ञान लेंगी।

 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Singh- Manish Sisodia के बाद के कविता, दिल्ली शराब नीति मामले में मिली सुप्रीम राहत, अब अगला नंबर केजरीवाल का होगा?


इससे पहले भाजपा ने कहा था कि आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के मद्देनजर दिल्ली में ‘संवैधानिक संकट’ का मुद्दा उठाएंगे। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता ने कहा कि भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा और एक ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन न करने और विधानसभा में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) रिपोर्ट पेश न करने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। गुप्ता ने दावा किया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत