दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

बुलंदशहर (उप्र)। बुलंदशहर-सिकंदराबाद रोड स्थित बिलसारी गांव के पास मंगलवार को दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस कई राहगीरों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : जंगल में महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या, बलात्कार का आरोप

एक यात्री के हवाले से उन्होंने बताया कि बस चालक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस गाजीपुर डिपो की है। उन्होंने बताया कि बस की चपेट में आकर पैदल जा रहे पांच लोग कुचले गए जिनमें से दो की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और बस को क्रेन की मदद से निकाला गया।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख