Delhi Budget 2026: हजारों MSME को ट्रेनिंग, AI-Startup इकोसिस्टम के लिए करोड़ों का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में सेमीकंडक्टर नीति तैयार करने, कृत्रिम मेधा (एआई) उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने, 12,000 एमएसएमई को प्रशिक्षण देने और कई अन्य उपायों की घोषणा की। विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार दिल्ली में सेमीकंडक्टर विनिर्माण, अनुसंधान और विकास का एक सशक्त परिवेश विकसित करना चाहती है। उन्होंने कहा, “हम बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित करने और सेमीकंडक्टर विनिर्माताओं को यहां इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने को सेमीकंडक्टर नीति लाएंगे।”

गुप्ता ने कहा कि लघु और मझोले उद्यमों (एसएमई) की प्रतिस्पर्धात्मकता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए साझा सुविधा केंद्र के निर्माण को 48 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बेहतर बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर औद्योगिक क्षेत्रों की उत्पादकता बढ़ाना है।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली सरकार पहली बार दिल्ली में रैंप (रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) योजना लागू कर रही है। इस योजना के तहत 32,000 सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को प्रशिक्षण दिया जाएगा और 15,000 व्यवसायों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) तथा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) जैसे डिजिटल मंचों से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंच मिल सकेगी।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant