केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को दी सौगात, 29 अक्टूबर से कर सकेंगी मुफ्त सफर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा प्रदान करने की अपनी योजना को ‘सैद्धांतिक रूप से’ मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में यह मंजूरी दी गई। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह योजना 29 अक्टूबर से शुरू होगी।

गहलोत ने कहा कि महिलाएं बस संवाहकों के पास उपलब्ध होने वाले ‘एकल-यात्रा पास’ का उपयोग करके मुफ्त सवारी कर सकेंगी। मुफ्त सवारी की इच्छा न रखने वाली महिला यात्री टिकट खरीद सकती हैं। दिल्ली विधानसभा ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष के लिए बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सवारी की सुविधा प्रदान करने के लिए 140 करोड़ रुपये के पूरक अनुदान को मंजूरी दी है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया