By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 04, 2026
नयी दिल्ली, तीन सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली छावनी इलाके में एक एसयूवी कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक दंपति की मौत हो गई। वे एनडीएमसी के कर्चमारी थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली कैंट थाने के एक कर्मचारी ने आईओसी रेड लाइट के पास सड़क दुर्घटना देखी और तुरंत थाने को सूचित किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दिल्ली कैंट थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने थार गाड़ी के चालक भूपेंद्र (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है और रोहिणी में दूध की दुकान चलाता है। मामले में आगे की जांच जारी है।
इस बीच सुखबीर के रिश्तेदारों ने कहा कि उसने हाल में एक नया घर बनाया है और अंजू के साथ खुशी से रह रहा था। उसने कुछ साल पहले अंजू से दूसरी शादी की थी। सुखबीर के छोटे भाई छोटेलाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें परिजनों ने बताया कि भाई-भाभी दुर्घटना का शिकार हो गए हो हैं और “मैंने उनके फोन पर कई बार कॉल किया, लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने फोन उठाया।
उन्होंने मेरे बारे में पूछा और मुझसे थाने आने को कहा।