दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने फैंस से मांगी माफी, कहा- मैं भी आपके जितना ही परेशान...

By Kusum | May 22, 2025

आईपीएल 2025 की शुरुआत में प्लेऑफ की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम दिल्ली कैपिटल्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया है। बुधवार को वह मुंबई इंडियंस से 59 रनों से हार गई और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मैच खत्म होनेके बाद देर रात दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिका पार्थ जिंदल ने एक्स पर पोस्ट करके टीम के सभी फैंस से माफी मांगी है। 


जिंदल ने देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, दिल्ली कैपिटल्स के सभी फैंस से सॉरी-आपकी तरह ही मैं भी इस सीजन के बाद वाले आधे हिस्से से परेशान रहा। शुरुआत जितनी बेहतरीन रही अंत उतना ही बुरा रहा। इस अभियान से कुछ सकारात्मक चीजें भी निकली हैं लेकिन अब सारा फोकस अगले मैच पर है, जिसे हमें जीतने की जरूरत है। सीजन खत्म होने के बाद तमाम पहलुओं पर तमाम चीजों के आत्मपरीक्षण की जरूरत होगी। 


दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 का आगाज जबरदस्त रहा था। उसने अपने शुरुआती 4 मैचों में लगातार जीत हासिल की। पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस से हार के बाद उसने छठा मैच राजस्थान रॉयल्स से जीता। लेकिन उसके बाद के 7 मैच में से वह सिर्फ 2 ही जीत पाई। 


प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील