दिल्ली CM केजरीवाल को नहीं मिली कोर्ट से राहत, 1 अप्रैल तक बढ़ी ईडी रिमांड

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2024

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत को 1 अप्रैल तक चार दिन के लिए बढ़ा दिया है। ईडी ने अब खत्म हो चुकी शराब नीति मामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक की हिरासत को 7 दिन के लिए बढ़ाने की मांग की थी। केजरीवाल, जिन्हें अदालत में पेश किया गया था। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना की 'सरकार जेल से नहीं चल सकती' टिप्पणी पर मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "यह एक राजनीतिक साजिश है। जनता करारा जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश, बोले- जनता जवाब देगी

आप के लिए आगे क्या है? 

अगर केजरीवाल को जल्द ही अदालतों से राहत नहीं मिलती है, तो आप को अस्तित्व के संकट का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अल्पावधि में वह एक ऐसे नेता की सेवाएं खो देगी, जिसका सामूहिक अपील के मामले में पार्टी में कोई समकक्ष नहीं है। इससे पार्टी के लिए गंभीर चुनौती खड़ी होने की संभावना है और पंजाब जैसे राज्य में इससे मतदाता कांग्रेस की ओर अधिक आकर्षित हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform