Delhi: राउज एवेन्यू कोर्ट में बिगड़ी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत, शुगर लेवल गिरा

By अंकित सिंह | Jun 26, 2024

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुगर लेवल गिरने के बाद तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें चाय और बिस्किट के लिए कोर्ट रूम से बाहर लाया गया। फिर उन्हें अहलमद के कमरे में ले जाया गया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा एजेंसी को आप सुप्रीमो से अदालत में पूछताछ करने की अनुमति दिए जाने के बाद बुधवार को सीबीआई ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: Liquor Policy Case | जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया

सीबीआई वकील ने अदालत से कहा, ''मैं पूछताछ करने और औपचारिक गिरफ्तारी के लिए औपचारिक हिरासत की मांग करना चाहूंगा।'' सीबीआई की मांग का विरोध करते हुए, केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि उन्हें इस बारे में सूचित नहीं किया गया था कि सीबीआई ने अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया था और उनसे पूछताछ करने का आदेश हासिल किया था। सीबीआई ने 25 जून को जेल से केजरीवाल का बयान लिया और बुधवार को ट्रायल कोर्ट के सामने उन्हें पेश करने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी सिंह द्वारा प्रतिनिधित्व करते हुए सीबीआई ने कहा कि जांच एजेंसी का विशेषाधिकार है और कानून यह अनिवार्य नहीं करता है कि आरोपी को सूचित किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch

एशियाई खेलों में दो पदक जीतने के बाद भी Abhay Singh स्वर्ण न मिलने से नाखुश

इजरायली पीएम Benjamin Netanyahu ने पायलट Smit Machchhar को बताया ‘हीरो’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में बुलाया

Asian Games पदक विजेता भारतीय मुक्केबाजों का दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ