Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया बजट, जानें उनकी नेटवर्थ के बारे में

By रितिका कमठान | Mar 25, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जो वित्त प्रभार भी संभाल रही है, उन्होंने दिल्ली का बजट 25 मार्च को पेश किया है। दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुई वापसी पर दिल्ली का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है।

चुनाव में दिए गए हलफनामे की मानें तो रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है। उन पर 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। रेखा गुप्ता की सालाना कमाई स्थिर नहीं रही है, इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में उनकी सालाना इनकम 6.92 लाख रुपये रही थी जबकि 2022-23 में 4.87 लाख रुपये उन्होंने कमाए थे। इससे पहले वर्ष 2021-22 में 6.51 लाख रुपये की सालाना कमाई थी। हालांकि उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई उनसे कहीं अधिक है। स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी मनीष गुप्ता ने वर्ष 2023-24 में मनीष गुप्ता ने 97.33 लाख रुपये कमाए थे।

 

पहली बार बनीं है विधायक

रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी है। आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से मात देकर उन्होंने शालीमार बाग सीट पर जीत का परचम लहराया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बचपन से ही रेखा गुप्ता जुड़ी रही है। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के जरिए उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 1994-95 में रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गई थी। इसके बाद 1995-96 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (डूसू) की सचिव और 1996-97 में अध्यक्ष चुनी गई।

बीजेपी के साथ रेखा गुप्ता का साथ काफी लंबा रहा है। बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव बनाई गई थी। उन्होंने युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाली है। इसके बाद वर्ष 2007 में वो उत्तरी पीतमपुरा वार्ड की पार्षद चुनी गई। वर्ष 2007-09 तक वो निगम में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष थी। मार्च 2010 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं। रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के अलावा बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। विधायक रहने से पहले वो शालीमार बाग वार्ड से भी पार्षद रह चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर

AISA President Neha Bora ने कहा, समाज के विकास के लिए शिक्षा तक सबकी पहुंच जरूरी

G Kishan Reddy ने पूछा: क्या New York मेयर से मिलना चाहते थे रेवंत रेड्डी