बुरे फंसे दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी, बेटे की कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप, जांच में जुटी केजरीवाल सरकार

By अंकित सिंह | Nov 10, 2023

दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार एक बार फिर भ्रष्टाचार के मामले में सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमार पर अपने बेटे की कंपनी को 315 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाने का आरोप है। यह मामला द्वारका एक्सप्रेस-वे में हुए जमीन घोटाले से जुड़ा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित तौर पर शिकायत को जांच के लिए सतर्कता मंत्री के पास भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे सड़क परियोजना के लिए बामनोली गांव में 19 एकड़ जमीन के लिए 18.54 करोड़ रुपये प्रति एकड़ का भुगतान किया गया है। यह रकम दो लोगों को दी गई। इस जमीन के लिए कुल 353 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में दस साल में वो कर दिखाया, जो दूसरे 75 साल में नहीं कर सके : केजरीवाल

इससे पहले अगस्त में, आप सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच सरकार के इस आरोप पर वाकयुद्ध छिड़ गया था कि मुख्य सचिव नरेश कुमार ने मुख्यमंत्री को "दरकिनार" करते हुए कुछ फाइलें सीधे एलजी को भेज दी थीं। आप सरकार ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरअंदाज करने और संवैधानिक मानदंडों और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का उल्लंघन कर सीधे एलजी कार्यालय में फाइलें भेजने के लिए एलजी वीके सक्सेना ने कुमार को फटकार लगाई थी। हालाँकि, दिल्ली एलजी कार्यालय ने AAP सरकार द्वारा किए गए "दावों" को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया