दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सैनिकों के लिए फुटओवर ब्रिज की आधारशिला रखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट सेंटर पर फुटओवर ब्रिज की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा यह हमारे बहादुर सैनिकों के लिए दिवाली का तोहफा है, जिन्हें पहले सड़क पार करने के लिए सड़क के नीचे बने बेहद नीची और गंदी सुरंग से होकर गुजरना पड़ता था। जैसे ही राजपूताना राइफल्स की टीम ने हमें इस समस्या की जानकारी दी, हमारी सरकार ने तुरंत इसपर कार्रवाई कर फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली सरकार ने हमारे सैनिकों की इस मांग को नज़रअंदाज किया, या शायद इसलिए कि वे हमारे सैनिकों के महत्व को समझ नहीं पाए। जो भी कारण रहा हो, हमारी सरकार ने अब फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है और काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।’’ यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा का हिस्सा था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के सम्मान में आयोजित किया गया।

प्रमुख खबरें

Operation Sheruwali का 33वां दिन, Jammu-Kashmir के जंगलों में सेना का महाअभियान जारी, चारों तरफ से घिर गये आतंकवादी!

Pune Ketan Agarwal Murder Case में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने प्रेमी के साथ इस तरह दिया साजिश को अंजाम

Top 10 Breaking News 24 June 2026 | Pune Ketan Agarwal Murder | Ketan Agarwal Murder | siya goyal | Pune Murder Mystery | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Shaurya Path: चौबीसों घंटे मिसाइलें बनाने में पूरी ताकत झोंकेगा भारत, पल भर में दुश्मनों पर मिसाइलों की बारिश करने की क्षमता अर्जित कर रहा देश