Delhi: औचक निरीक्षण पर सरकारी स्कूल में पहुंची CM रेखा गुप्ता, अधिकारियों को लगाई फटकार, देखें Video

By अंकित सिंह | Mar 06, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया और अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में पेयजल, स्वच्छता और सड़कों की स्थिति का आकलन किया। सीएम गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 55 के शालीमार ग्राम चौक, मैक्स रोड, हैदरपुर ग्राम चौक और अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पानी, स्वच्छता और सड़क से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्कूल, सड़कों की खराब व्यव्स्था देश अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

रेखा गुप्ता ने इसके बाद एक्स पर लिखा कि शालीमार बाग के वार्ड नंबर 55 में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं से मिलकर और राधे-कृष्ण की भक्ति में डूबकर मेरा मन दिव्य एवं प्रफुल्लित हो उठा। आपकी असीमित ऊर्जा, दिल्ली के विकास के प्रति आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता ने मुझे विशेष रूप से प्रभावित किया। आप इसी उत्साह और समर्पण के साथ जनकल्याण की दिशा में सदैव संलग्न रहें, यही मेरी कामना है।

इसे भी पढ़ें: '10 रुपये का मास्क 150 में', रेखा गुप्ता का आरोप, स्वास्थ्य के नाम पर AAP सरकार में हुआ केवल भ्रष्टाचार

उन्होंने कहा कि शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 55 के शालीमार गांव चौक, मैक्स रोड, हैदरपुर गांव चौक सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल, सफाई और सड़कों की स्थिति का गहन मूल्यांकन करने के लिए अधिकारियों के साथ दौरा किया। इस दौरान, स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं पर बात की और उनके फीडबैक के आधार पर अधिकारियों को जल, सड़कों और गंदगी से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली के हर नागरिक तक सभी मूलभूत सुविधाएं उचित रूप से पहुंचें, और इसके लिए हम निरंतर कार्यरत हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच