स्लम इलाकों के लोगों से मिलेंगी दिल्ली CM रेखा गुप्ता, बजट को लेकर करेंगी बात

By अंकित सिंह | Mar 05, 2025

बजट को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सरकार लगातार लोगों से राय ले रही है। इसी कड़ी में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं स्लम इलाकों में जाकर बहनों और परिवारों से मिलूंगी, इस सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं, इस बारे में उनसे बात करूंगी। युवाओं और अलग-अलग सेक्टर के प्रोफेशनल्स से चर्चा की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली का बजट लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगा। हमने अपने घोषणा पत्र में जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे, चाहे वह सभी महिलाओं को रुपये देने की योजना हो या सिलेंडर। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: PoK के विकास की बात सुनकर विधानसभा में भड़के CM Omar Abdullah, अपने ही विधायकों को दिखा दिया आईना

उन्होंने एक ईमेल आईडी और एक व्हाट्सऐप नंबर भी साझा किया, जहां दिल्ली के निवासी बजट के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं। गुप्ता ने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘संकल्प पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा और उनकी सरकार इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम कर रही है। गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में अब तक नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की केवल दो रिपोर्ट पेश की गई हैं और उनमें पहले ही पिछली आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ कई भ्रष्टाचार के आरोप उजागर हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा