Delhi CM आवास को किया गया सील, हैंडओवर को लेकर विवाद, AAP का आरोप- आतिशी का सारा सामान निकाल दिया गया बाहर

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2024

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के आधिकारिक आवास को अवैध उपयोग के आरोप में पीडब्ल्यूडी विभाग ने सील कर दिया। इसके गेट पर विभाग ने डबल लॉक लगा दिया है। दिल्ली के विजिलेंस डिपार्टमेंट में पीडब्ल्यूडी के दो सेक्शन ऑफिसर और अरविंद केजरीवाल के पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी को तरीके से हैंडओवर लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री आतिशी का सारा सामान सीएम आवास से बाहर निकाल दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana में बंपर जीत के बाद बढ़ी BJP का ताकत, दो निर्दलीय विधायक पार्टी में हुए शामिल

इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस कदम को अभूतपूर्व बताया। सीएमओ ने एक बयान में कहा कि 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित 'दिल्ली सीएम का आवास' बीजेपी के आदेश पर जबरन खाली कराया गया है। एलजी इसे बीजेपी नेता को आवंटित करना चाहते हैं। देश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को अपना घर खाली करने को कहा गया है। बीजेपी के इशारे पर एलजी ने सीएम आतिशी का सामान जबरन हटा दिया है। कार्यालय ने एक बयान में कहा, 27 साल से दिल्ली में वनवास भोग रही भाजपा अब मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है।

For detailed delhi political news in hindi, click here

प्रमुख खबरें

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)

Asian Games में भारत को 6 पदक, Suchika Tariyal ने MMA में जीता कांस्य

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup