दिल्ली कांग्रेस ने पुलिस के खिलाफ राज निवास के निकट मार्च निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में पुलिस के कथित तौर पर घुसने और ‘नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की पिटाई करने’ की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को यहां सिविल लाइन इलाके में प्रदर्शन किया और राज निवास के निकट मार्च निकाला। कांग्रेस ने आज पूरे देश में राज भवनों का ‘घेराव’ करने की घोषणा की थी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां मार्च निकाला।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर सीबीआई का छापा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें राज निवास तक पहुंचने से रोक दिया और प्रदर्शन को तितर-वितर करने के लिए ‘वाटर कैनन’ का उपयोग किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने पार्टी के मुख्यालय पर ‘हमला’ बोला और कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

इसे भी पढ़ें: जानिए कैसे मिली चित्तरंजन दास को देशबंधु की उपाधि, एक केस ने बदल दी थी दास की जिंदगी

उन्होंने यह भी कहा था कि पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस बृहस्पतिवार को सभी राज भवनों का घेराव करेगी। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज करते हुए इसे निराधार बताया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Mouthwash का रोज इस्तेमाल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती? जानें Side Effects