Delhi की अदालत ने मानहानि मामले में सामाजिक कार्यकर्ता Medha Patkar को बरी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में बरी कर दिया।

सक्सेना ने आरोप लगाया था कि पाटकर ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान दिये। शिकायत के अनुसार, पाटकर ने कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर दावा किया था कि सक्सेना और उनके गैर सरकारी संगठन को सरदार सरोवर परियोजना से संबंधित दीवानी ठेके मिले थे।

सक्सेना ने इस आरोप का खंडन करते हुए इसे मानहानिकारक बताया। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री से पता चलता है कि पाटकर कार्यक्रम में परिचर्चा के दौरान शामिल नहीं थीं और प्रसारण के दौरान केवल उनका एक छोटा और पूर्व में रिकॉर्ड किया गया वीडियो क्लिप चलाया गया था।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी