Delhi की अदालत ने 18 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में दो को बरी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

दिल्ली की एक अदालत ने 2016 में निहाल विहार में 18 वर्षीय युवक की हत्या के आरोपी दो लोगों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के अपराध को साबित नहीं कर सका।

अदालत ने 20 जनवरी के एक फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने के लिए सबूतों की श्रृंखला स्थापित करने में विफल रहा कि आरोपियों ने पीड़ित की हत्या की थी।

फोन नंबर को लेकर हुए विवाद के बाद पीड़ित सलाहुद्दीन उर्फ​ सैम की 26 नवंबर 2016 की शाम को डीडीए पार्क के पास एक वन क्षेत्र में कथित तौर पर कई बार चाकू से वार कर हत्या कर दी गई।

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने के लिए सबूतों की श्रृंखला स्थापित करने में विफल रहा कि आरोपियों ने पीड़ित की हत्या की थी। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि जांच के दौरान आरोपी के कहने पर एक चाकू और खून से सने कपड़े बरामद हुए थे।

अदालत ने कहा कि यह मामला काफी हद तक परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और असंगत एवं अविश्वसनीय गवाहियों पर आधारित था। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को आपराधिक साजिश, हत्या और आपराधिक धमकी के आरोपों से बरी कर दिया।

प्रमुख खबरें

G7 Summit के हॉट-माइक पल: जब कैमरे के पीछे मेलोनी ने सुनाई स्मोकिंग छोड़ने की कहानी, मैक्रों की घड़ी खोई और ट्रंप ने कर दिया मज़ाक!

Maharashtra Operation Lotus Part 2 | संजय राउत का सनसनीखेज आरोप- पाला बदलने के लिए सांसदों को ₹15-15 करोड़ का एडवांस

India-US Diplomatic Row | जब भारत ने झुका दिया था वाशिंगटन का गुरूर! जानिए 2013 का वो किस्सा, जिसकी चर्चा 2026 के नाविक संकट में फिर होने लगी

Superfoods का मिथ! महंगे Avocado-Quinoa नहीं, ये देसी चीजें हैं असली Health-Booster