दिल्ली : अदालत ने आप विधायक अमानतुल्लाह की ईडी हिरासत तीन दिन और बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2024

दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत शुक्रवार को और तीन दिन के लिए बढ़ा दी।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ाई जाती है। उन्हें नौ सितंबर को पेश किया जाए।’’ ईडी ने खान की पूर्व में उसे दी गई चार दिन की हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया था।

एजेंसी ने राष्ट्रीय राजधानी के ओखला क्षेत्र में स्थित अमानतुल्लाह के आवास की तलाशी लेने के बाद दो सितंबर को उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया था। ईडी ने अदालत को बताया था कि तलाशी के दौरान खान से कुछ सवाल पूछे गए, लेकिन वह जवाब देने से बच रहे थे, जिसकी वजह से उसे उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप