Delhi court ने आप के पूर्व विधायक नितिन त्यागी के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

दिल्ली की एक अदालत ने 2019 में एक निजी निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को परेशान करने के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नितिन त्यागी के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है।

त्यागी और उनके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने 29 नवंबर, 2019 को यमुना के डूब क्षेत्र की बहाली और पुनरुद्धार के लिए काम पर लगाए गए कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने 13 जनवरी के आदेश में पूर्व विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 427 (50 रुपये या उससे अधिक का नुकसान करने वाला शरारती कृत्य), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 186 (सार्वजनिक कार्य में बाधा डालना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया। हालांकि, अदालत ने उन्हें किसी भी सरकारी अधिकारी को चोट पहुंचाने, हमला करने या आपराधिक बल प्रयोग करने से संबंधित अपराधों से मुक्त कर दिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह