Shraddha murder case: आफताब की जमानत याचिका पर दिल्ली की अदालत 22 दिसंबर को करेगी सुनवाई

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2022

दिल्ली की अदालत 22 दिसंबर को आफताब अमीन पूनावाला की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। आफताब ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने वकील से मिलें। आफताब की जमानत अर्जी अधिवक्ता अविनाश ने दायर की थी। सोमवार (19 दिसंबर) को उनका अपने वकील से मिलने का कार्यक्रम है। पूनावाला को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। श्रद्धा वाकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूनावाला ने जमानत के लिए शुक्रवार को दिल्ली की साकेत अदालत का दरवाजा खटखटाया। पूनावाला को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 9 दिसंबर को पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। वह वर्तमान में 23 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में है, और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। 

इसे भी पढ़ें: Shraddha Murder Case के आरोपी आफताब के नाम से फेसबुक पर बना नया अकाउंट

महरौली के जंगल से बरामद हड्डियों से मिला श्रद्धा के पिता का डीएनए

केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि दक्षिण दिल्ली के महरौली वन क्षेत्र से प्राप्त की गई टूटी हुई हड्डियों से श्रद्धा वाकर के पिता के डीएनए का मिलान हो गया है। दिल्ली पुलिस को आफताब के पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की विस्तृत रिपोर्ट भी मिल गई है। पुलिस ने वाकर के शरीर के अंगों की तलाशी के दौरान इलाके से हड्डियों के 13 टुकड़े बरामद किए थे।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास