दिल्ली की अदालत चैतन्यानंद की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2025

दिल्ली की एक अदालत एक निजी प्रबंधन संस्थान की 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगी।

पटियाला हाउस जिला अदालत के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को चैतन्यानंद की याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप्ति देवेश को भेज दी जो सोमवार को इसपर सुनवाई करेंगी।

इससे पहले, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अतुल अहलावत ने आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था, जिसके बाद मामले को अन्य अदालत में सूचीबद्ध करने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पास भेजा गया था। चैतन्यानंद वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया