By रितिका कमठान | May 31, 2025
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या अब 2500 से अधिक हो गई है। इनमें 200 से अधिक मामले दिल्ली में देखने को मिले है। दिल्ली में एक्टिव मामले बढ़ने के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मौत की पुष्टि भी हो गई है। दिल्ली में नए वेरिएंट से एक महिला की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत होने से पहले उसे उल्टी हुई थी। इसके साथ ही उसके पेट में भी तेज दर्द था। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में महिला का कोरोना टेस्ट किया गया। कोरोना टेस्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई। महिला को आंतों की समस्या देखने को मिली थी।
देश में इतने हुए कोरोना के मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 30 मई तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कुल 2710 हो गए है। कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले केरल में सामने आए है। यहां 1147 मामले सामने आ चुके है। इसके बाद महाराष्ट्र में 424 मामले दर्ज हुए है। दिल्ली में भी एक्टिव मामलों की संख्या 223 हो गई है। दिल्ली में ही नए वेरिएंट से एक मौत हो गई है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 84 नए मामले देखने को मिले है। इस वर्ष में कुल मामलों की संख्या अब 681 हो गई है। राजस्थान में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे है।