Delhi Dehradun Expressway को लेकर आया बड़ा अपडेट, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कब तक पूरा होगा काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

देहरादून। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच सड़क यात्रा में लगने वाला समय घटकर दो घंटे के आस-पास रह जाएगा। ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम के दौरे के दौरान गडकरी ने कहा, “दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना का काम दिसंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा और अगले साल एक जनवरी से लोग महज दो घंटे में देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी तय कर सकेंगे।”

उन्होंने बताया कि केदारनाथ में रोपवे परियोजना का काम भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। सोनप्रयाग से केदारनाथ मंदिर के बीच बनाया जा रहा यह 12.97 किलोमीटर लंबा रोपवे 11,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया का सबसे लंबा रोपवे होगा।

प्रमुख खबरें

UAE से पाकिस्तान आ रहे विमान में ऐसा क्या था, बीच आसमान हुआ गायब! अलर्ट जारी

Bihar Cabinet: बिहार सरकार के 22 बड़े फैसले, शिक्षा, RRTS और मछली पालन को नई उड़ान

Maharashtra में auto-taxi Drivers को 16 अगस्त का अल्टीमेटम, Marathi Test फेल होने पर रद्द होगा License

Indian Football में बड़ा फेरबदल! अब Premier League मॉडल पर चलेगी ISL, AIFF का रहेगा कंट्रोल।