By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 02, 2026
नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन कर्मियों के वेतन में 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है, जो 16 वर्षों से भी अधिक समय में पहली बढ़ोतरी है। उनका पिछला वेतन 2009 में बढाया गया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को एक बयान में कहा, हमने आपदा प्रबंधन कर्मियों के वेतन में संशोधन करके उन्हें न्याय दिलाया है, जिसमें 16 वर्षों से बदलाव नहीं गया था।
तब से इन कर्मियों का मासिक वेतन अपरिवर्तित था। परियोजना अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारियों को 25,000 रुपये तथा परियोजना समन्वयकों को 20,000 रुपये प्रति माह मिलते थे।