दिल्ली: पिटाई से नाराज 4 अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवा बाधित

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2019

नई दिल्ली। दिल्ली में साथी डॉक्टर की पिटाई से नाराज सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। दिल्‍ली के चार बड़े अस्‍पतालों में डॉक्‍टर हड़ताल पर हैं। लोकनायक जयप्रकाश अस्‍पताल सहित गोविंद बल्‍लभ पंत (जीबी पंत), मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और गुरुनानक आई सेंटर के डॉक्‍टरों ने काम बंद कर दिया है। सभी डॉक्‍टरों ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्‍टर के साथ मरीज के परिजनों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में यह निर्णय लिया है। कॉलेज प्रबंधन ने प्रशासन से समुचित सुरक्षा देने की मांग की है। डॉक्टरों ने साफ कहा है कि है कि आरोपी की गिरफ्तारी तक हड़ताल जारी रहेगी। खबरों के अनुसार आपात विभाग में एक मरीज लाया गया था, जिसकी बाद में कुछ जटिलताओं के चलते मौत हो गई। उसके परिजन ने वहां मौजूद डॉक्टरों में से एक पर हमला कर दिया।

हड़ताल पर गए डॉक्‍टर अस्‍पतालों में सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वहीं अस्‍पतालों में चरमराई स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को देखते हुए दिल्‍ली सरकार स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रधान सचिव ने बैठक की। गौरतलब है कि इससे पहले कोलकाता में भी जूनियर डॉक्टर से मारपीट के चलते हड़ताल शुरू हुई थी जो धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गई। उस दौरान देशभर में फैली इस हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी हुई थी। 

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल