दिल्ली के Education Department ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर स्कूलों को नामांकन की जांच करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2023

अगले महीने से स्कूलों में परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में जल्द ही हाफ ईयरली परीक्षाएं यानी अर्धवार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है। इन परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली सरकार का मानना है कि इस बार भी अच्छे तरीके से परीक्षाओं का संचालन किया जाए। परीक्षाओं का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने जरुरी निर्देश भी जारी किए है। 

शिक्षा निदेशालय ने कहा, ‘‘ पिछली कुछ परीक्षाओं के दौरान, यह देखा गया है कि कई स्कूलों ने गलत विषय संयोजन प्रस्तुत किया और परीक्षा के दिन अतिरिक्त प्रश्न पत्रों की मांग की, जिससे परीक्षा के सुचारू संचालन में अव्यवस्था पैदा हुई। इस प्रकार की स्थिति से बचने के लिए संबंधित स्कूल विषय-वार, माध्यम-वार और कक्षा-वार नामांकन की जांच कर सकते हैं। ’’ शिक्षा निदेशालय ने कहा कि परीक्षा के दौरान अतिरिक्त प्रश्नपत्रों के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा और ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

“जेवर से विश्व बाजार तक उत्तर प्रदेश की नई उड़ान, कार्गो सेवाओं का शुभारंभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि”

सनातन व नारी सम्मान पर बड़ी लकीर खींचते योगी आदित्यनाथ

Congress का Amit Shah पर बड़ा हमला: लोकतंत्र बर्बाद कर रहे, MPs तोड़ने में जुटे

बात नहीं बनी तो फिर से बमबारी शुरू कर देंगे, ईरान सीजफायर पर G7 से ट्रंप की नई धमकी