Delhi Election 2025: EC की आंखों में धूल झोंक रहे हैं बीजेपी के मंत्री, संजय सिंह का बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Jan 11, 2025

दिल्ली चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को लेकर आप और बीजेपी के बीच घमासान मचा हुआ है। संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने कई भाजपा नेताओं के एक ही परिसर से बड़ी संख्या में मतदाता आवेदन करने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर फ्रॉड कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जिस सांसद बंगले पर कब्ज़ा किए हुए हैं, वहां से 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गयी है। उन्होंने कहा कि 8 महीने से प्रवेश वर्मा सांसद आवास पर कब्ज़ा करके बैठे हैं और उसी पते पर वोट बनवाने की आवेदन दी है।

इसे भी पढ़ें: D Raja ने भी माना, बंटा हुआ है विपक्ष, बोले- BJP को हराना ही हो हमारा प्राथमिक उद्देश्य

आप के दावों का जवाब देते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोपों को निराधार करार दिया और इसे आप की हताशा करार दिया। सचदेवा ने कहा कि आज के राजनीतिक बयान में अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द उनकी असभ्य सामाजिक परवरिश के साथ-साथ राजनीतिक नैतिकता की कमी को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सितंबर से आप नेताओं को पता है कि उन्होंने राजनीतिक जमीन खो दी है, लेकिन अब उन्हें ज्ञात हो गया है कि अरविंद केजरीवाल भी हार रहे हैं, जिससे वे परेशान हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi