Prabhasakshi Newsroom | दिल्ली विधानसभा चुनाव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री जयशंकर, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शुरुआती मतदाताओं में शामिल

By रेनू तिवारी | Feb 05, 2025

बहुप्रतीक्षित दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हो गया है। सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम 6:30 बजे तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ दिल्ली विधानसभा की एक सीट के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह चुनाव निर्णायक होने वाला है, जिसमें मतदाता यह तय करेंगे कि आम आदमी पार्टी (आप) को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाना है या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या कांग्रेस के लिए राजनीतिक वापसी का मार्ग प्रशस्त करना है।

इसके अलावा दिल्ली की जनता के साथ साथ दिल्ली के बड़े नेताओं ने भी अपना वोट कास्ट किया है और जनता से अपील की है कि वह भी वोट डाले। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शामिल रहीं। मतदान के शुरुआती घंटे में वोट डालने वाले अन्य प्रमुख व्यक्तियों में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा शामिल थे। ग्रेटर कैलाश से आप के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज, करावल नगर से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा, नयी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित और कालकाजी से पार्टी की उम्मीदवार अलका लांबा ने भी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के तुरंत बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

इसे भी पढ़ें: Milkipur Assembly Bypoll: अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान हुआ

उपराज्यपाल सक्सेना ने वोट डालने के बाद कहा, ‘‘यह लोकतंत्र का उत्सव है। मैं सभी दिल्लीवासियों से इस उत्सव में भाग लेने की अपील करता हूं। आज छुट्टी का दिन नहीं, कर्तव्य का दिन है।’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से सुबह जल्दी वोट देने वाला दिल्ली का मतदाता रहा हूं। लोग बदलाव के मूड में हैं।’’ दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार आतिशी ने वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई है।’’

इसे भी पढ़ें: स्विंग किंग Bhuvneshwar Kumar आज मना रहे अपना 35वां जन्मदिन, दोनों तरफ गेंद को घुमाने में हासिल की है महारत

जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘मैंने बेहतर दिल्ली और लोगों के बेहतर जीवन के लिए अपना वोट दिया है। मैं मतदाताओं से बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए वोट देने की अपील करता हूं।’’ राजधानी में करीब 1.56 करोड़ मतदाता हैं, जहां सत्तारूढ़ आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। आप जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है, वहीं भाजपा और कांग्रेस दिल्ली में फिर से जीत की उम्मीद कर रही हैं। दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, जिसमें 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

महिला-विरोधी मानसिकता, CM योगी ने महिला आरक्षण पर सपा और कांग्रेस को घेरा, बोले- इनका चेहरा बेनकाब हुआ

Prabhasakshi NewsRoom: America को हरा चुके देश के राष्ट्रपति आ रहे हैं India, शुरू होगा China-Pakistan की घेराबंदी का नया अध्याय

Bengaluru Heavy Rain | बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर! 24 घंटे में 8 की मौत, सड़कें बनीं नदियां, जारी हुई अलर्ट

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद अब नतीजों का इंतजार, ममता बनर्जी की कड़ी परीक्षा, भाजपा को सफलता की उम्मीद