Delhi Election Results: कौन बनेगा राजा, किसका बजेगा बाजा? दिल्ली में शुरू हुई वोटों की गिनती

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान हुआ था। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी वे भी दिल्ली पूरी मेहनत की है। भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने बुराड़ी और देवली सीट इन दोनों पार्टियों के लिए छोड़ दी है।

इसे भी पढ़ें: कुछ तो तर्क से बात करो यार, इतना क्यों घबराए हुए हो? संदीप दीक्षित का केजरीवाल पर वार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि रिजल्ट के दिन हर किसी को चिंता होती है। हम भी इंसान हैं। लेकिन, हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं क्योंकि हमने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम किया है। लोगों ने ईमानदारी और काम की राजनीति को वोट दिया है। हम भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है जो कुछ ही घंटों बाद घोषित कर दिया जाएगा। भाजपा के सतीश उपाध्याय ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिस तरह से दिल्ली पिछड़ गई है। अब दिल्ली भी देश के बाकी हिस्सों की तरह विकास चाहती है। दिल्ली भी पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को देख रही है। कमल खिलेगा...कांग्रेस और आप एक दूसरे की 'ए' और 'बी' टीम हैं लेकिन इस बार सभी गठबंधन फेल होंगे और बीजेपी सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की