दिल्ली चुनाव: AAP को मिले 53.6 प्रतिशत वोट, भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा, कांग्रेस का गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2020

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 54 प्रतिशत मत हासिल किए हैं, जबकि भाजपा को 38.5 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस ने चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन किया है और उसका मत प्रतिशत गिरकर चार फीसदी पर आ गया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 53.6 प्रतिशत वोट मिले हैं। पार्टी को 2015 के विधानसभा चुनाव में 54.34 फीसदी मत मिले थे। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी अबतक 55 सीटें जीत चुकी है और सात पर आगे चल रही है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ने भाजपा की राजनीतिक शैली को नकारा: पृथ्वीराज चव्हाण

कांग्रेस 1998 से 2013 तक राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता पर काबिज थी। 1993 के विधानसभा चुनाव में, पार्टी को 34.48 प्रतिशत वोट मिले थे। 1998 में जब उसने दिल्ली में सत्ता पर कब्जा किया था, तब उसे 47.76 फीसदी वोट मिले थे। इसके बाद कांग्रेस को 2003 और 2008 में क्रमश: 48.13 फीसदी और 40.31 फीसदी वोट मिले थे। 2013 में उसका मत प्रतिशत लगभग आधा गिरकर 24.55 फीसदी पा आ गया और पार्टी केवल आठ सीटें जीत पाई। कांग्रेस का मत प्रतिशत 2015 में 9.65 फीसदी था और 2020 में पार्टी को मात्र 4.27 प्रतिशत वोट मिले हैं। दिल्ली में 0.46 प्रतिशत लोगों ने नोटा को वोट दिया है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अगुवाई वाली बसपा ने दिल्ली में 68 उम्मीदवार उतारे थे और उसे 0.71 प्रतिशत वोट मिले हैं।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव