Delhi Excise Case: AAP ने जताई केजरीवाल की गिरफ्तरी की आशंका, BJP ने कहा- जो बोओगे वही काटोगे

By अंकित सिंह | Oct 31, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत समन जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी दो नवंबर को सुबह 11 बजे केजरीवाल के जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पेश होने के बाद उनका बयान दर्ज करेगी। इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि आशंका है कि अरविंद केजरीवाल को दो नवंबर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल कर अन्य मुख्यमंत्रियों को भी निशाना बनाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है, अगर केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं तो इसकी वजह भाजपा के खिलाफ उनकी लड़ाई होगी। आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस से यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का एकमात्र उद्देश्य आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करना है।

इसे भी पढ़ें: Punjab को नशा मुक्त बनाने की कोशिश में Bhagwant Mann की सरकार, युवाओं के लिए शुरू हुआ यह अभियान

भाजपा नेता ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला अरविंद केजरीवाल की स्पष्ट सहमति के बिना नहीं हो सकता। इस दावे का समर्थन करने के लिए इस मामले में प्रत्यक्ष और परिस्थितिजन्य साक्ष्य दोनों उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के जवाब में AAP क्यों मचा रही है उत्पात? बीजेपी का इस मामले से किसी भी तरह से कोई लेना-देना नहीं है। जो बोओगे वही काटोगे! उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी से पूछना चाहता हूं कि आंदोलन के समय इनके सहयोगी रहे लोग अलग क्यों हो गए? पूरे देश में लोगों को भ्रष्टाचार का सर्टिफिकेट देने वाले और कार्रवाई की मांग करने वाले आज स्वयं अपराध करने के बाद कह रहे हैं कि ये सब झूठ है। आम आदमी पार्टी ने देश के लोकतंत्र और देश की जनता को धोखा देने का काम किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर