Delhi excise policy case: केजरीवाल ने ED को पत्र लिख समन वापस लेने की मांग की, चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश निकले

By अंकित सिंह | Nov 02, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखकर उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले में उन्हें भेजा गया समन वापस लेने को कहा है। यह तब हुआ जब आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख को बुधवार सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के सामने पेश होना था। ईडी को दिए अपने जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने समन नोटिस को "अवैध और राजनीति से प्रेरित" बताया। उन्होंने कहा, "नोटिस भाजपा के आदेश पर भेजा गया था। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया था कि मैं चार चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ हूं। ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: Raghav Chadha का दावा, पहले केजरीवाल की होगी गिरफ्तारी, फिर ममता-स्टालिन सहित अन्य CMs के पीछे पड़ेंगी एजेंसियां

केजरीवाल ने आगे लिखा कि समन के साथ ही 30.10.2023 की दोपहर में भाजपा नेताओं ने बयान देना शुरू कर दिया कि जल्द ही मुझे तलब किया जाएगा और गिरफ्तार किया जाएगा। उस दिन शाम तक मुझे आपका सम्मन प्राप्त हुआ। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि उक्त समन मेरी छवि और प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए चुनिंदा भाजपा नेताओं को लीक किया गया था और केंद्र में सत्तारूढ़ दल के इशारे पर जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं। वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पार्टी के चुनाव अभियान के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रोड शो करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर