Delhi excise policy case: केजरीवाल को SC से नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट के फैसले का किया जाएगा इंतजार

By अंकित सिंह | Jun 24, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट की रोक को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 26 जून तक के लिए टाल दी है। यह निर्णय तब आया है जब सुप्रीम कोर्ट दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर उच्च न्यायालय के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय द्वारा मामले को संभालने के "असामान्य" तरीके पर ध्यान दिया, और इस बात पर प्रकाश डाला कि उच्च न्यायालय ने उसी दिन फैसला सुनाने के बजाय अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। 

उच्चतम न्यायालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े ईडी के मामले में जमानत आदेश पर उच्च न्यायालय की रोक हटाने का अनुरोध किया। उच्चतम न्यायालय ने अभिषेक सिंघवी से कहा कि अगर उच्च न्यायालय के रोक के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका पर कोई भी आदेश पारित करता है तो यह बिना विचार किए दिया गया फैसला होगा। 

इसे भी पढ़ें: HC द्वारा Arvind Kejriwal को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने लगाई जमानत पर रोक, अभी नहीं होंगे रिहा

इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने वाले निचली अदालत के आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी थी। उच्च न्यायालय ने केजरीवाल को नोटिस जारी करके प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें निचली अदालत के 20 जून के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत उन्हें जमानत दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की

Bernardo Silva नहीं लौटेंगे Benfica, कहा- अभी टॉप लीग में खेलना है; Barcelona की पैनी नजर

BCCI Home Season 2026-27: Australia और श्रीलंका से होगी टक्कर, 17 शहरों में गूंजेगा शोर