Delhi में Karwa Chauth Shopping: कम बजट में साड़ियां और चूड़ियां खरीदने के लिए 4 सबसे सस्ते बाजार

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 24, 2026

करवा चौथ का त्योहार का इंतजार हर सुहागिन महिला करती है। इस पर्व के लिए महिलाएं काफी समय पहले से तैयारियों में लग जाती है। करवा चौथ को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासकर सुहागिनों के लिए यह त्योहार बेहद खास होता है। अगर आप करवा चौथ की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आप दिल्ली के इन ऐतिहासिक और पारंपरिक स्ट्रीट मार्केट्स में जरुर विजिट करें। यह आपको करवा चौथ का एक से बढ़कर एक खूबसूरत सामान मिलेगा, जिन्हें आप किफायती दामों पर खरीद सकती हैं।

आज आपको इस लेख में दिल्ली के चार ऐसे खास बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने कम बजट में शॉपिंग कर सकती हैं।

चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली

दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट चांदनी चौक जरुर जाएं। यहां पर आपको करवा चौथ से जुड़ा सारा सामान आपको बजट में देखन को मिल जाएगा। यह बाजार एथनिक वियर के लिए काफी मशहूर है। इस बाजार में आप डिजाइनर, भारी साड़ियां और अनारकाली सूट सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। चांदनी चौक के मार्केट में आपको सजे-धजे करवे और छलनी की कई डिजाइंस आपको दिख जाएंगे।

सदर बाजार, पुरानी दिल्ली

सस्ते सामान के लिए सदर बाजार काफी लोकप्रिय है। इस मार्केट में थोक और सस्ते सामनों के लिए जाना जाता है। करवा चौथ के लिए आपको चूड़ियां, कंगन, बिंदी, सिंदूर और कॉस्मेटिक्स का सामान खरीदना चाहती हैं, तो सदर बाजार आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको थोक के भाव में एक से बढ़कर एक चीजें देखने को मिल जाएंगे। दर्जन के हिसाब से आप काम दाम में आसानी से शॉपिंग कर सकते हैं।

लाजपत नगर मार्केट, सेंट्रल मार्केट

दक्षिण दिल्ली का सबसे फेमस बाजार में से एक है लाजपत नगर मार्केट। यहां पर आपको रेडीमेड साड़ियां, ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, आर्टिफिशियल ज्वलेरी और फुटवियर का बहुत बड़ा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। करवा चौथ के लिए कम बजट में यहां पर शॉपिंग करना बेस्ट रहेगा। इस बाजार में जब भी खरीदारी करेंगी, तो मोल-भाव जरुर करें कि क्योंकि शुरुआत में दुकानदार आपको यहां पर काफी हाई प्राइस बताएगा।

करोल बाग मार्केट

दिल्ली का मशहूर शॉपिंग डेस्टिनेशंस है करोल बाग मार्केट। यहां पर आपको साड़ी, सूट से लेकर हैवी दुपट्टे जैसी हर चीज आसानी से मिल जाएगी। करोल बाग मार्केट में बेहतरीन क्वालिटी के कपड़े मिल जाएंगे। करवा चौथ की शॉपिंग के लिए आप यहां से अपने लिए एथनिक वियर और अपने पति के लिए कुर्ता-पायजामा खरीद सकते हैं। करोल बाग में सोमवार को बाजार भी लगता है, आप यहां से कई सारी चीजें खरीद सकती हैं।

बजट-फ्रेंडली करवा चौथ शॉपिंग के लिए जरूरी टिप्स

-अक्सर बड़े बाजार में शुरुआत में दाम ज्यादा बताए जाते हैं, ऐसे में आप अच्छे से मोल-भाव कर सकते हैं।

- शॉपिंग के लिए निकलने से पहले अपने पास कुछ कैश निकालकर रखें। खासकर बाजारों में नेटवर्क इश्यू की वजह से ऑनलाइन पेमेंट फेल हो जाता है।

- इस समय बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिलेगी। इसलिए खरीदारी के लिए सुबह जल्दी जाएं या फिर शाम के समय जाएं।

- इन बाजारों में जाने के लिए आप मेट्रो से जा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

SP MP Ramashankar Rajbhar का दावा, INDIA bloc में सीट बंटवारा तय, जल्द आएगा Manifesto

Karwa Chauth Sargi के लिए बनाएं स्वादिष्ट Doodh Feni, यह है आसान Recipe

Glenn Phillips और जैकब्स के अर्धशतक से New Zealand ने भारत के सामने बनाए 180 रन

लाहौर सामूहिक दुष्कर्म मामले में Maryam Nawaz ने जज पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप