Delhi Flood: गंभीर ने फिर साधा Kejriwal पर निशाना, CM आज बेनकाब हो गए हैं, 9 साल में उन्होंने कुछ नहीं किया

By अंकित सिंह | Jul 14, 2023

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दिल्ली में यातायात की भी समस्याएं शुरू हो गई है। यमुना के जलस्तर में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, दिल्ली में जलजमाव की स्थिति से अब भी निजात नहीं मिल रहा है। इसको लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जबरदस्त तरीके से वार-पलटवार का दौर जारी है। दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इन सब के बीच पूर्वी दिल्ली से सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा है कि पिछले 9 सालों में दिल्ली वालों के लिए कुछ नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Delhi में हालात और हुए खराब, सेना-NDRF से मदद की गुहार, LG बोले- किसी पर आरोप लगाने का वक्त नहीं

केजरीवाल ने आज क्या कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ पर जल रेगुलेटर (गति व्यवस्थापक) को क्षति पहुंची है तथा इसकी मरम्मत में तीन-चार घंटे का समय लग सकता है। रेगुलेटर को क्षति पहुंचने के कारण शहर में पानी घुसने लगा और आईटीओ तथा राजघाट के आसपास कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और केजरीवाल ने क्षतिग्रस्त रेगुलेटर की मरम्मत के काम का जायजा लिया। केजरीवाल ने ‘पीटीआई’ की वीडियो सेवा से कहा कि यमुना नदी से जल प्रवाह इतना तेज था कि इसने रेगुलेट को क्षति पहुंचायी और पानी शहर में घुस गया। यमुना में जल स्तर कम हो रहा है लेकिन इसने रेगुलेटर को नुकसान पहुंचाया है जिससे आईटीओ तथा आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Varanasi में Ganga का जलस्तर घटा, लेकिन निचले इलाकों में अब भी जलभराव

South Delhi के सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढहने से 5 की मौत

विपक्ष मुझे बदनाम करने और Punjab को फिर लूटने की ताक में: Bhagwant Mann

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त