Delhi Flood: फिर बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, आतिशी बोलीं- दिल्ली के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं

By अंकित सिंह | Jul 17, 2023

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इन सब के बीच सोमवार दोपहर को यमुना नदी का जलस्तर 205.84 मीटर के साथ एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया। दोपहर 12 बजे जलस्तर 205.8 मीटर रिकार्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि सोमवार सुबह 7 बजे जल स्तर 205.48 था, जो रविवार सुबह 8 बजे 206.02 मीटर से कम है। यमुना नदी का जलस्तर जब खतरे के निशान तक पहुंच गया था और राष्ट्रीय राजधानी के बड़े हिस्से में बाढ़ आ रही थी। 

इसे भी पढ़ें: Delhi: यमुना का जलस्तर मामूली वृद्धि के साथ 205.58 मीटर पर पहुंचा, अब भी खतरे के निशान से ऊपर

कोई खतरा नहीं: आतिशी

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, इसलिए लोग राहत शिविरों में ही रहें। उन्होंने बताया कि रविवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है। आतिशी ने कहा, केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि रातोंरात यमुना का जलस्तर 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है। लेकिन इससे दिल्ली के लोगों को कोई खतरा नहीं है। आतिशी ने ट्वीट किया, ‘‘लेकिन राहत शिविरों में रहने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अभी अपने घरों में वापस न जाएं। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जाने के बाद ही लोग अपने घरों को लौटें।’’

प्रमुख खबरें

Nepal Floods: गुजरात के 17 लोग लापता, केंद्र और विदेश मंत्रालय से साधा संपर्क

Bareilly Police ने तेज आवाज में बज रहे 11 DJ वाहन जब्त किए, लगाया 4.40 लाख का जुर्माना

Rajasthan में Swine Flu के 55 नए केस मिले, इस साल कुल संख्या 146 पहुंची

Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर