Delhi fog: 9 ट्रेनें, कई उड़ानों के संचालन में देरी, IMD ने जताया बारिश और आंधी का अनुमान

By रितिका कमठान | Jan 22, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को बारिश और आंधी की संभावना जताई है। इसी बीच दिल्ली में कोहरे के कारण बुधवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नौ ट्रेनें और कई उड़ानें देरी से चलीं। सुबह 8 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिन का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

 

दिल्ली में आज का मौसम पूर्वानुमान

इसके अतिरिक्त, आईएमडी ने कहा कि बुधवार को सुबह 6 किमी प्रति घंटे से कम की गति से प्रमुख सतही हवा उत्तर दिशा से बहने की संभावना है। दोपहर में हवा की गति उत्तर-पूर्व से बढ़कर 8 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जो शाम और रात तक धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम से घटकर 6 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी। इन घंटों के दौरान भी, दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। 'समीर ऐप' के अनुसार, सुबह आठ बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार में यह 305, आरके पुरम में 278 और नजफगढ़ में 248 रहा।

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां