दिल्ली बच्ची दुष्कर्म मामला : आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में नौ वर्षीय दलित बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले चारों आरोपियों को सोमवार को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव में एक अगस्त को नौ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी, उसके माता-पिता का आरोप है कि बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी और श्मशान घाट के एक पंडित ने बलपूर्वक उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: BJP का विजयरथ रोकने के लिए तीसरा मोर्चा बनने की कोशिशें तेज, कपिल सिब्बल के घर पर विपक्ष की डिनर डिप्लोमेसी

उन्होंने बच्ची का शव उसकी मां को दिखाते हुए दावा किया कि पानी लेने के दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गयी। उसकी बायीं कलाई और कोहनी के बीच जलने के निशान थे और उसके होंठ भी नीले हो गए थे। पुजारी और अन्य लोगों ने उसकी मां को यह कहते हुएपीसीआर कॉल करने से मना किया कि पुलिस इसका मामला बनाएगी और पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर लड़की के अंगों को चुरा लेंगे, इसलिए उसका अंतिम संस्कार करना बेहतर होगा।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर

Ramanagara में POCSO आरोपी शिक्षक ने SP ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी

Canada को EU का सहयोगी सदस्य बनाने की पहल, Emmanuel Macron ने किया समर्थन