दिल्ली सरकार एमपॉक्स को लेकर सतर्क: स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2024

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राजधानी में ‘एमपॉक्स’ (एमपीओएक्स) की स्थिति को लेकर कड़ी सतर्कता बरतने के साथ घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल, जीटीबी अस्पताल और बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल को एमपॉक्स के संदिग्ध और सत्यापित मामलों के प्रबंधन के लिए पृथक कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया था।

हालांकि उसने यह भी स्पष्ट किया था कि इस संक्रमण के किसी भी मरीज का पता नहीं चला है। इस संक्रमण के सिलसिले में एलएनजेपी अस्पताल को नोडल अस्पताल के रूप में नामित किया गया है, जबकि आपात स्थिति के लिए दो अन्य को भी तैयार रखा गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अफ्रीका के कई हिस्सों में इसके व्यापक प्रसार को देखते हुए एमपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात घोषित किया है। इस बीच भारद्वाज ने नए और मौजूदा अस्पतालों में कर्मियों की नियुक्ति में देरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना की आलोचना की।

भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार बुनियादी ढांचे के विस्तार पर काम कर रही है जिसमें चार नए अस्पतालों का निर्माण और 13 अन्य में सुविधाओं में वृद्धि शामिल है, लेकिन चिकित्सकों और अर्धचिकित्साकर्मियों की नियुक्ति नहीं होने से ये प्रयास अब भी अधूरे हैं।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में