Delhi Govt ने लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर Dry Day किए घोषित, देखें किस दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अप्रैल से जून के दौरान लोकसभा चुनाव और धार्मिक त्योहारों के मद्देनजर शुष्क दिवस घोषित कर दिए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। आबकारी विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में शराब की दुकानें ईद-उल-फितर (11 अप्रैल), राम नवमी (17 अप्रैल), महावीर जयंती (21 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (23 मई) और ईद-उल-जुला (17 जून) को बंद रहेंगी। विभाग ने कहा कि सभी लाइसेंसधारी अपने लाइसेंस प्राप्त परिसर के किसी विशिष्ट स्थान पर शुष्क दिवस का आदेश प्रदर्शित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi को चार जून के बाद लंबी छुट्टी पर जाना पड़ेगा, यह जनता की गारंटी है : Jairam Ramesh

एक अन्य अधिसूचना में आबकारी विभाग ने कहा कि दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर मतदान के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की शराब की दुकानें और अन्य लाइसेंस प्राप्त परिसर 23 मई की शाम 6 बजे से 25 मई की शाम 6 बजे तक (मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले) बंद रहेंगें। अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली में शराब की दुकानें चार जून (पूरे दिन) को भी बंद रहेंगी। चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

RBI का मास्टरस्ट्रोक: $136.38 Billion के विदेशी धन से India का Forex Reserve हुआ रिकॉर्ड मजबूत

Manipur Assembly में कुकी MLA Kimneo Haokip ने की जरूरी चीजों की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग

Adani Group गैर-भाजपा शासित राज्यों में बढ़ा रहा निवेश, 5 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर काम

Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली Indian Player बनीं