दिल्ली सरकार ने हिंदूराव अस्पताल को नॉन कोविड अस्पताल घोषित कर दिया, OPD सेवा शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नगर निगम के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल को कोविड-19 के लिए निर्दिष्ट अस्पतालों की सूची से मंगलवार को हटा दिया। इस अस्पताल के डॉक्टर वेतन नहीं मिलने की वजह से हड़ताल पर हैं। उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने कहा, ‘‘आम ओपीडी सेवा अस्पताल में शुरू हो गई है और करीब 160 मरीज आए।’’ दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक, बाड़ा हिंदूराव अस्पताल 14 जून को बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 निर्दिष्ट अस्पताल घोषित किया गया था। आदेश में कहा गया है, उत्तर दिल्ली नगर निगम के आयुक्त की ओर से बाड़ा हिंदूराव अस्पताल को गैर कोविड अस्पताल में बदलने का आग्रह मिला है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर