दिल्ली सरकार ने विशेष विमानों से स्वदेश लौट रहे लोगों की जांच के लिए दिशा-दिशा निर्देश जारी किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच स्वदेश वापसी की उड़ानों से विदेश से लौट कर शहर के हवाई अड्डे पहुंचने वाले लोगों की जांच और प्रबंधन करने के लिए बुधवार को दिशानिर्देश जारी किए। एक आदेश में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यह विदेश मंत्रालय द्वारा अन्य देशों में स्थित भारतीय मिशनों के समन्वय से विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को चरणबद्ध तरीके से स्वदेश वापस लाने की योजना के मद्देनजर किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर खजाना भरने के बजाय जनता को राहत दे केजरीवाल सरकार: कांग्रेस

दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के प्रसार की आशंका को कम करने के लिए, स्वदेश वापसी के बाद शहर के हवाई अड्डे पर उतरने वाले ऐसे यात्रियों की जांच और प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने शराब के बढ़ाए 70 फीसदी दाम फिर भी दिखीं लंबी-लंबी कतारें, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

आदेश में कहा गया है कि दिल्ली हवाई अड्डे आने वाले यात्रियों को पहुंचने की तारीख से 14 दिन पृथक-वास में रखा जाएगा जिसके लिए उन्हें स्वयं भुगतान करना होगा। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा था कि एअर इंडिया कोरोना वायरस की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सात से 13 मई तक 64 उड़ानों का संचालन करेगी। इनसे करीब 15,000 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा