दिल्ली सरकार ने कारखानों, दुकानों को अग्नि सुरक्षा निर्देश जारी किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कारखानों, दुकानों और निर्माण स्थलों को सभी अग्निशमन उपकरण चालू हालत में रखने और सीढ़ियों पर कोई अवरोधक नहीं होने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार के श्रम विभाग ने ये निर्देश बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद जारी किये हैं। इस हादसे में छह नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। विभाग द्वारा 27 मई को जारी परिपत्र में सभी जिला प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी प्रतिष्ठानों, कारखानों, दुकानों और निर्माण स्थलों पर रेत की बाल्टी उपलब्ध रखी जाए। 

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?