दिल्ली सरकार 15,000 और होमगार्ड की भर्ती करेगी: उपराज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2024

दिल्ली सरकार 15,000 और होमगार्ड की भर्ती करेगी, जिससे इनकी कुल संख्या 25,000 हो जाएगी। बुधवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

उपराज्यपाल ने एक कार्यक्रम में नवनियुक्त होमगार्ड को संबोधित करते हुए कहा कि 15,000 अतिरिक्त होमगार्ड की भर्ती की जाएगी, जिससे इनकी कुल संख्या 25,000 से अधिक हो जाएगी।

बयान में बताया गया कि नवनियुक्त होमगार्ड में 226 पूर्व नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक (सीडीवी) शामिल हैं। ये पहले दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बसों में मार्शल के रूप में तैनात थे, हालांकि पिछले साल नवंबर में इन्हें इस पद से हटा दिया गया था। बयान में बताया गया कि भर्ती किये गये नये लोगों में 181 महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!