सभी को पानी मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार पूरी कोशिश कर रही है : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में पानी का उत्पादन रविवार को बढ़कर ‘‘अब तक के सर्वाधिक’’ 95 करोड़ 50 लाख गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) के स्तर पर पहुंच जाने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार शहर में सभी को पानी मुहैया कराने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। पिछले कुछ सप्ताह से शहर के कई इलाकों में जलसंकट बना हुआ है और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री आवास समेत कई जगहों पर प्रदर्शन किए। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार सभी को पानी मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रही है। हमारे इंजीनियर विपरीत परिस्थितियों में भी दिन-रात लगातार काम कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में मची कलह में अभी बाकी है ट्विस्ट! बाजवा के घर कांग्रेस सांसदों की बड़ी बैठक, सिद्धू की राह आसान नहींं

उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले शुक्रवार को हरियाणा से छोड़ा गया 1,60,000 क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंचा और राष्ट्रीय राजधानी में जल शोधन संयंत्र उच्चतम स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे पूर्व बताया था कि हरियाणा द्वारा दिल्ली के हिस्से का पानी रोके जाने के बाद वजीराबाद बैराज में यमुना का जलस्तर सोमवार को 56 साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। डीजेबी ने पिछले रविवार को उच्चतम न्यायालय का रुख कर हरियाणा को दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने के संबंध में निर्देश देने का अनुरोध किया था। बोर्ड शहर में 1,150 एमजीडी की मांग की तुलना में 935 एमजीडी पानी की आपूर्ति कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स