दिल्ली सरकार अदालतों को गुमराह करने की कोशिश कर रही: एलजी सचिवालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2024

राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली सरकार पर न्याय वितरण प्रणाली को प्रभावित करने के उद्देश्य से अदालतों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है।

राजनिवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली सरकार सोची-समझी रणनीति की तहत याचिकाएं दायर कर रही है और स्पष्ट रूप से झूठे हलफनामे पेश करके न्याय वितरण प्रणाली को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।’’

उपराज्यपाल सचिवालय के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों द्वारा मंत्रियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर अदालतें ही अंतिम सहारा हैं।

बयान में दावा किया गया कि उपराज्यपाल ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। दिल्ली सरकार ने कहा, ‘‘संबंधित मंत्रियों द्वारा बार-बार निर्देश जारी करने के बाद भी केंद्र के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं और उपराज्यपाल मंत्रियों के अनुरोधों का जवाब नहीं देते हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah Srinagar Visit: बारामुला सीट पर चुनाव से पहले अमित शाह की श्रीनगर यात्रा से घाटी के नेता क्यों टेंशन में आ गए?

किर्गिस्तान में 3 पाकिस्तानी छात्रों की लिचिंग पर भारत अलर्ट, MEA ने भारतीयों को दी घर से बाहर न निकलने की सलाह

Kiara Advani Cannes 2024 Debut | कियारा आडवाणी ने कान्स में किया डेब्यू, फ्रेंच रिवेरा से शेयर किया पहला लुक | Watch Video

उनकी विश्वसनीयता शून्य नहीं है, यह माइनस में, Swati Maliwal मामले में बोले JP Nadda, जनता के सामने बेनकाब हुए केजरीवाल